किशनगढ़ रेनवाल में बड़ा हादसा: दुकान में फटे दो गैस सिलेंडर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

0
95
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

 

रिपोर्ट: संवाददाता नवीन कुमावत

किशनगढ़ रेनवाल दीपावली के त्यौहार पर रविवार दोपहर शहर में रेलवे फाटक के पास दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हो गया। तेज धमाके से दो मंजिला दुकान पूरी तरह धराशायी हो गई, जबकि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जान बचाकर मौके से दूर भागे।

घटना की सूचना पर एसडीएम सर्वेश शर्मा, रेनवाल थाना पुलिस और नगर पालिका की अग्निशमन टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। धमाका इतना भीषण था कि आस-पास की इमारतों के शीशे तक टूट गए।

हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जयपुर में चल रहा है। तीसरे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

भीषण घटना के बाद नगर पालिका प्रशासन, पुलिस बल और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और राहत कार्य जारी रखा गया। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here