केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जयपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जयपुर आगमन पर सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया। श्री शाह नए आपराधिक कानूनों के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित छह दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करने जयपुर पहुंचे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, पूर्व विधायक सतीश पूनियां, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री के इस दौरे को राज्य में कानून व्यवस्था और सहयोग से जुड़े सुधारों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। प्रदर्शनी में नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों, उनके प्रभाव और क्रियान्वयन की दिशा में किए जा रहे कार्यों को दर्शाया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here