जोगाराम पटेल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के निधन पर जताया शोक

0
38
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क  

 

विजय कपूर

बीकानेर । जोगाराम पटेल ने शनिवार को रामेश्वर डूडी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वे बीकानेर में उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मंत्री पटेल ने कहा कि डूडी उनके साथ विधानसभा में विधायक रहे हैं और उनका निधन राजस्थान की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने नोखा विधायक सुशीला डूडी से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान स्वर्गीय डूडी के परिजन उपस्थित रहे।

इसके बाद मंत्री पटेल पूर्व मंत्री बी. डी. कल्ला के आवास भी पहुंचे और उनकी भाभी सावित्री देवी कल्ला के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर  जनार्दन कल्ला और परिजन भी मौजूद रहे।

मंत्री पटेल के साथ इस दौरान  श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, कमल गहलोत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इससे पहले उनके बीकानेर सर्किट हाउस पहुंचने पर अनेक लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here