मुख्य न्यायाधीश गवई पर हमले के विरोध में जयपुर में वकीलों का प्रदर्शन

0
127
- Advertisement -
वकीलों ने  प्रदर्शन कर, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश माननीय बी. आर. गवई पर हुए कथित आपत्तिजनक कृत्य और हमले के विरोध में मंगलवार को डॉ. अंबेडकर अधिवक्ता संस्था, राजस्थान की ओर से जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हितेश राही और महासचिव राजेश वर्मा ने किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश के साथ इस तरह का व्यवहार न्यायपालिका की गरिमा पर आघात है और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि न्यायपालिका देश के संविधान की रक्षा करने वाली सबसे अहम संस्था है, और उसके प्रमुख पद पर बैठे व्यक्ति का अपमान देश की न्याय व्यवस्था पर हमला है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वकीलों ने इस अवसर पर संविधान की रक्षा, न्यायपालिका की स्वतंत्रता और समानता के सिद्धांतों को बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here