वकीलों ने प्रदर्शन कर, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश माननीय बी. आर. गवई पर हुए कथित आपत्तिजनक कृत्य और हमले के विरोध में मंगलवार को डॉ. अंबेडकर अधिवक्ता संस्था, राजस्थान की ओर से जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी को ज्ञापन सौंपा।
