लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सत्यनारायण सेन गुरला | आसींद, ब्यावर
भीलवाड़ा हाईवे (नेशनल हाईवे 158) पर ब्राह्मणों की सरेडी बाईपास के पास सड़क की खराब स्थिति बड़े हादसे की आशंका बढ़ा रही है। अंडर ब्रिज के दोनों किनारों पर सड़क बुरी तरह धंस चुकी है, जिससे यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित बन गया है।
तेज रफ्तार वाहनों के लिए खतरा
हाइवे पर लगातार तेज गति से वाहन गुजरते हैं। धंसी हुई सड़क से गुजरने पर वाहन चालक अपना नियंत्रण खो सकते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बन जाता है। यह स्थिति खासकर रात के समय और भी खतरनाक हो जाती है, जब खराब सड़क दिखाई नहीं देती।
हाइवे अथॉरिटी और प्रशासन की अनदेखी
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत काफी समय से खराब है, लेकिन हाइवे अथॉरिटी और प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस तरह की लापरवाही भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
स्थानीय लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यात्रियों की जान जोखिम में न पड़े।














































