- Advertisement -
रैगर समाज की महिलाओं का प्रथम सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कल
जयपुर। अखिल भारतीय रैगर महासभा, महिला प्रकोष्ठ, राजस्थान के तत्वावधान में रविवार, 28 सितम्बर को दुर्गापुरा स्थित सियाम राज्य कृषि प्रबंध संस्थान सभागार में रैगर समाज की महिलाओं का प्रथम सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
महासभा की प्रदेश अध्यक्ष (महिला) एवं कार्यक्रम संयोजक तारा बेनीवाल ने बताया कि इस सम्मेलन में देशभर से रैगर समाज की महिलाओं की व्यापक भागीदारी होगी। सम्मेलन में महिलाओं की समाज और राष्ट्र निर्माण में भूमिका, संगठन की भावना, सामाजिक-आर्थिक-सांस्कृतिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी, सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों का उन्मूलन तथा पारिवारिक सुसंस्कारों के संवर्धन जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होगी।
अखिल भारतीय रैगर महासभा, महिला प्रकोष्ठ, राजस्थान इस सम्मेलन के माध्यम से दहेज-मुक्त विवाह की परंपरा को प्रोत्साहित करने की विशेष पहल करने जा रही है। इस अवसर पर वे विवाहित जोड़े सम्मानित होंगे जिन्होंने बिना दहेज के विवाह किया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को संकल्प भी दिलाया जाएगा कि वे अपने पुत्र-पुत्री का विवाह बिना दहेज करेंगे और समाज में इस परंपरा को आगे बढ़ाएँगे।
शुक्रवार को रैगर समाज के छात्रावास में महासभा के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम का पोस्टर विमोचित किया गया।
प्रतिभाओं का होगा सम्मान
सम्मेलन में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं, अखिल भारतीय एवं राज्य सेवाओं में चयनित युवाओं, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों तथा आयोजन में सहयोग करने वाले दानदाताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
अतिथि विशेष
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीका राम जूली होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस बी.एल. नवल करेंगे।
विशिष्ट उपस्थिति पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस.के. मोहनपुरिया की रहेगी।
अति विशिष्ट अतिथियों में उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेन्द्र चॉदोलिया, विधायक निवाई रामसहाय वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत एवं पूर्व विधायक गंगादेवी शामिल होंगी।
आयोजन टीम
इस आयोजन को सफल बनाने में नीरज कुमार तोणगरिया (राष्ट्रीय महासचिव एवं संयोजक), शकुंतला दयानन्द सक्करवाल (सह-संयोजक), डॉ. कविता खोरवाल एवं ललिता देवी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
- Advertisement -


















































