बेटी के प्रयास से मां को मिली मुखाग्नि, पिता को पैरोल

0
181
- Advertisement -

पुलिस और प्रशासन का मानवीय चेहरा भी आया सामने

धौलपुर। धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र के परौआ गांव की रहने वाली बेटी के प्रयास से मां का अंतिम संस्कार हो सका…इसके लिए बेटी गिरिजा ने भरतपुर की सेवर जेल में हत्या के केस में आजीवन सजा काट रहे पिता को 24 घंटे में पैरोल दिला दी। इसके बाद भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। मृतका की पुत्री और परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल 3 सितम्बर को गिरजा की मां का ग्वालियर के निजी अस्पताल में निधन हुआ था। फिर उसने मां के अंतिम संस्कार के लिए बेटी ने धौलपुर जिला प्रशासन के समक्ष पिता को सेवर जेल से पैरोल दिलाने की गुहार लगाई। मां की झुलसी हुई अवस्था में मौत होने के बाद जेल से पिता को पेरौल छुड़ाने के लिए प्रशासन और जेल प्रशासन के चक्कर भी लगाएं। शनिवार सुबह पीड़िता की मांग पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर चेतन चौहान ने संज्ञान लेते हुए भरतपुर सेवर जेल अधीक्षक को पत्र लिखा। आखिर 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गिरिजा के पिता को भरतपुर सेवर जेल से पैरोल मिली और उसकी कोशिशों से मां का अंतिम संस्कार हो सका। गिरिजा ने बताया कि 27 जुलाई 2021 को परिवार के लोगों से जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें आधा दर्जन आरोपियों ने उसकी मां से मारपीट की और आरोपियों ने केरोसिन और पैट्रोल डालकर आग लगा दी। फिर झुलसी हुई अवस्था में मां को जिला अस्पताल में भर्ती किया। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने मां को ग्वालियर रैफर कर दिया। जहां एक महीने से अधिक समय तक चले उपचार के बाद को मौत हो गई।पीड़िता ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी खुले में घूम रहे है। पीड़िता ने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -
Previous articleराजे ने बीजेपी के विजयी उम्मीदवारों को दी बधाई
Next articleकेंद्रीय मंत्री शेखावत के गढ़ में हारी बीजेपी
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here