सागरमती नदी में गोविंदगढ़ राइजिंग पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य प्रगति पर 

0
43
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पीसांगन, अजमेर।
स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी

पीसांगन स्थित बीसलपुर पंप हाउस से गोविंदगढ़ को जाने वाली बीसलपुर पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य सागरमती नदी की तेज बहती जलधारा में प्रगति पर है। पंप हाउस इंचार्ज भागचंद रघुवंशी के अनुसार, सागरमती नदी से गुजरती 200 एमएम गोविंदगढ़ राइजिंग पाइपलाइन नदी में अधिक फ्लो के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। तेज बहाव के चलते चार पाइप बहकर अलग हो गए, जिससे गोविंदगढ़ और लेसवा गांव की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई।

भागचंद रघुवंशी के निर्देशन में अस्थायी कटाव रोकने का कार्य शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत नदी में काटे गए रास्ते पर मिट्टी डालकर बहाव को दूसरी ओर मोड़ा जा रहा है। जैसे ही पानी का दबाव नियंत्रित होगा और कटाव रुक जाएगा, पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।

अजमेर के आनासागर स्कैप चैनल समेत उपखंड क्षेत्र में पिछले ढाई महीने से हो रही लगातार बारिश के कारण सागरमती नदी में तेज बहाव बना हुआ है। ऐसे में भी मरम्मत कार्य प्रगति पर है और संबंधित टीम गोविंदगढ़ क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने के लिए जुटी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here