आसलपुर–जोबनेर रेलवे स्टेशन पर जयपुर–नागपुर एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित

0
81
- Advertisement -

ग्रामीण विकास और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब आसलपुर–जोबनेर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 22175/76 UP/DOWN जयपुर–नागपुर एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया गया है।

जनता को सीधा लाभ

अब आसलपुर, जोबनेर और आसपास के गांवों के यात्रियों को सीधे स्टेशन से ही जयपुर और नागपुर एक्सप्रेस गाड़ियां रुकेगी जिससे लोगों को जयपुर नहीं आना पड़ेगा।लोगों को जयपुर तक आने-जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।यह सेवा यात्रियों के लिए तेज, सुविधाजनक और सुलभ रेल सुविधा साबित होगी।

✍️ कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का बयान

“हमारी प्राथमिकता जनता को बेहतर परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना और क्षेत्रीय विकास को गति देना है। आसलपुर–जोबनेर रेलवे स्टेशन पर जयपुर–नागपुर एक्सप्रेस का ठहराव इसी संकल्प का हिस्सा है। इस निर्णय से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा वर्ग, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।”

व्यापक प्रभाव

शिक्षा, रोजगार, व्यापार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच आसान होगी।स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर पैदा होंगे।पर्यटन स्थलों तक बेहतर पहुँच से क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी।

जनता का आभार

क्षेत्रवासियों ने इस फैसले के लिए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के प्रति आभार जताया और कहा कि उन्होंने “सपनों को हक़ीक़त में बदला”।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here