लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
लायंस क्लब भीलवाड़ा ने सोमवार को अपने मुख्यालय लायन भवन, सुभाषनगर में 79वां स्वतंत्रता दिवस सादगी और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई।
ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष लायन पवन पंवार (एडवोकेट) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “राष्ट्र के विकास के लिए सभी नागरिकों में देशभावना होना अत्यंत आवश्यक है।”
स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान
इस अवसर पर लॉयन सुधीर राठी ने आमजन से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की। वहीं लॉयन निशान्त जैन और लॉयन दिलीप तोषनीवाल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में रहे ये सदस्य शामिल
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट ललित सांखला ने किया। क्लब सचिव लॉयन राजेश ढाका ने बताया कि इस अवसर पर क्लब के लायंस आई हॉस्पिटल चेयरमैन जेके बागडोदिया सहित सुधीर राठी, डॉ. पीएम बेसवाल, जीसी जैन, वीके मानसिंहका, अजय भंडारी, लक्ष्मीलाल लाल चौधरी, रमेश बांगड़, एनके जिंदल, विनोद जैन, चांदमल सोमाणी, जेपी अग्रवाल, हेमंत कोठारी, आरपी बल्दवा, राजकुमार त्रिवेदी, प्रवीण गर्ग, केसी अजमेरा, ओपी काबरा, राकेश पगारिया, हेमंत मानसिंहका, त्रिलोक सोनी, रामगोपाल अग्रवाल, रामगोपाल पारीक, बीजी झंवर, सुरेंद्र कुमार जैन और अतुल पारीक सहित लायंस क्लब भीलवाड़ा एवं अन्य क्लबों के कई सदस्य उपस्थित रहे।

















































