मातृकुंडिया बांध का आज विधायक व जनप्रतिनिधि खोलेंगे गेट

0
244
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़

मातृकुंडिया बांध का आज विधायक व जनप्रतिनिधि,अधिकारियों की अगुवाई में दोपहर 12: 30 बजे खोलेंगे गेट, बनास नदी में पानी छोड़ा जाएगा

सत्यनारायण सेन गुरला
मातृकुंडिया बांध में पानी की आवक को देखते हुए आज दोपहर 12:30 बजे विधायक अर्जुन लाल जी जीनगर सहित जनप्रतिनिधि अधिकारियों के सानिध्य में बांध के गेट खोले जा रहे है ।

प्रशासन की अपिल बहाव क्षेत्र में नहीं करें गतिविधि
सहायक अभियंता धीरज बेनीवाल ने कहा कि मातृकुंडिया बांध के प्रवाह क्षेत्र में प्रशासन ने आमजन से अपील है कि बनास नदी के बहाव क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई गतिविधि नहीं करें। सावधानी बरतें ।
सतर्क रहें ।

बांध के गेट खोलेने से पुर्व प्रशासन ने की पूरी तैयारी
मातृकुंडिया जल संसाधन विभाग द्वारा पानी को छोड़ने के संबंध में अपनी पूरी तैयारी कर दी गई बांध पर सायरन बजा कर पानी छोड़ा जाएगा, पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया साथ ही बहाव क्षेत्र में आम जन को कोई भी गतिविधि नहीं करने की सूचना दी गई साथ ही सोशल मीडिया पर यह सूचना तेजी से वायरल हो रही है इसलिए कोई भी बनास नदी के बहाव क्षेत्र में गतिविधि नहीं करें वह एनिकट और पुलियों पर पानी बहने पर उसको पार नहीं करें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here