लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पादूकलां। नागौर जिले के पंचायत समिति भेरूंदा के ग्राम पंचायत बिखरनियाँकलां के ग्राम बिखरनियाँ खुर्द के लाम्बा की ढाणी में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय परिवार में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। विद्यालय परिसर में विभिन्न किस्म के पौधे लगाए गए। साथ ही हर विद्यार्थी को एक-एक पौधा वितरित किया गया। बच्चों को पौधों की देखभाल की शपथ दिलाई गई। अध्यापक और पर्यावरण प्रेमी पुष्पेंद्र कडेला ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने कुल 200 पौधे लगाए। इनमें छायादार, पुष्प और फलदार पौधे शामिल रहे।
प्रधानाध्यापक बलवीर सिंह चारण ने बच्चों को अपने घर और आस-पास भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पौधे जीवन के लिए जरूरी हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया गया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में श्रमदान कर पौधे लगाए। सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। पौधारोपण के बाद सभी पौधों को पानी दिया गया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।
पुष्पेंद्र कडेला और रविंद्र तिवाड़ी ने बताया कि अब गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में पौधारोपण हो रहा है।इस मौके पर प्रधानाचार्य बलवीर सिंह चारण, पुष्पेंद्र कडेला, हनुमत सिंह, रविंद्र तिवाड़ी, निर्मल पारीक, अनिल, देवेंद्र चौधरी, विकास मीठालाल और अध्यापिका कमोद देवी मौजूद रहे।












































