34 जिलों के एसपी बदले, 91 आईपीएस,142 आरएएस के तबादले, 12 आईएएस को पोस्टिंग

0
317
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। राज्य  सरकार ने प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। मुख्या के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने 34 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए है। वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे गौरव श्रीवास्तव को भी हटा दिया गया है।  कार्मिक विभाग ने 91 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है। इसी तरह से 12 आईएएस अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी गई है। 142 आरएएस अफसरों को भी इधर- से उधर किया गया है।

सरकार ने कोटा , जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर , भरतपुर के रेंज आई जी और 30 जिलों के एसपी बदल दिए है। सीएम सिक्योरिटी  के आईजी गौरव श्रीवास्तव का उदयपुर रेंज आईजी के पद पर तबादला कर दिया गया है। जोधपुर आईजी विकास कुमार का तबादला एटीएस आईजी के पद पर किया गया है। उनकी जगह राजेश मीणा को जोधपुर आईजी लगाया गया है।

भरतपुर आईजी राहुल प्रकाश का तबादला अब जयपुर रेंज आईजी के पद पर किया गया है। जोधपुर में पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह को अजमेर रेंज आईजी लगाया है। जबकि बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश प्रथम को जोधपुर पुलिस कमिश्नर के पद पर लगाया है। जयपुर रेंज के आईजी अजयपाल लांबा का तबादला एससीआरबी  आईजी के पद पर किया गया है। कोटा में रेंज आई जी रविदत्त गौड को पुलिस मुख्यालय में आईजी , शरत कविराज को ाईजी एसओजी के पद पर लगाया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here