राजसमंद से ब्यूरोचीफ गौतम शर्मा
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
रेलमगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
तीन को विभिन्न धाराओं में और चार को शांति भंग में किया गिरफ्तार,
तीन दिन पूर्व बजरी माफिया के खिलाफ ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन,
रेलमगरा थाना अधिकारी सोनाली शर्मा की कार्रवाई,
जयपुर- रेलमगरा थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में युवक से बजरी माफियाओं द्वारा मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेलमगरा थाना अधिकारी सोनाली शर्मा ने बताया की तीन दिन पूर्व आरोपियों द्वारा एक निर्दोष ग्रामीण के साथ निर्मम तरीके से मारपीट की गई थी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए रेलमगरा कांकरोली मार्ग को जाम कर दिया। इस संबंध में पीडित द्वारा पुलिस को नामजद लिखित शिकायत दी गई थी। उसे मामले पर अनुसंधान करते हुए पुलिस ने बयानों के आधार पर तीन आरोपियों को जानलेवा हमले के आरोप में और चार को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आज पुलिस सभी आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।








































