सास, पत्नी और साले ने मिलकर किया हमला

0
149
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

लोहे की दरांत से फौजदार को लहूलुहान किया

5 लाख रुपए नहीं दिए तो सिर पर किए ताबड़तोड़ वार, 20 टांके आए, राजमिस्त्री की हालत गंभीर

भरतपुर – रुदावल थाना क्षेत्र के गांव सादपुरा में रविवार देर रात एक महिला ने पति से पांच लाख रुपए की मांग की नहीं देने पर अपनी मां और भाई के साथ मिलकर पति पर लोहे की दरांत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर पर करीब 25 टांके आए हैं। पीड़ित की ओर से अभी कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

घायल प्रवीण ने बताया कि वह रुदावल थाना क्षेत्र के गांव सादपुरा का निवासी है।उसकी पत्नी लक्ष्मी पिछले तीन महीने से मायके वालों के कहने पर उस पर 5 लाख रुपए लाने का दबाव बना रही थी। रविवार रात करीब 12 बजे लक्ष्मी की मां और भाई हरिचंद्र घर आए और रुपए की मांग को लेकर कहासुनी करने लगे। प्रवीण के इनकार करने पर तीनों ने मिलकर दरांत से हमला बोल दिया।

प्रवीण के मुताबिक, हमले के दौरान उसकी पत्नी सबसे ज्यादा हमलावर थी। वह लगातार दरांत से सिर और हाथों पर वार करती रही। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी राजेंद्र मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। इसके बाद उसका भाई किशन उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर गया। जहां आरबीएम अस्पताल में घायल प्रवीण के सिर में गंभीर चोट है करीब 25 टांके आए हैं।

प्रवीण राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी शादी 2004 में लक्ष्मी से हुई थी। उसे दो बेटे और एक बेटी है। उसने बताया कि लक्ष्मी कई बार बिना बताए कई-कई दिन तक घर से गायब हो जाती है और लगातार मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान कर रही है। रुदावल थाना क्षेत्र के एएसआई घनश्याम सिंह ने बताया कि अभी पीड़ित की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है. पीड़ित की ओर से जैसे ही मामला दर्ज होगा जांच का आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी..

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here