निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबींद चिकित्सा शिविर आयोजित 

0
206
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

68 नेत्र रोगियो का लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन

ओम प्रकाश सैनी

सीकर, लोसल l जनकल्याण सेवा समिति एवं शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। गुलाब चंद सैनी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र नेमीचंद सैनी परिवार खानडी द्वारा आयोजित शिविर में 350 लोगो की नेत्र जांच की गई और 68 लोगो का लेंस मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया । ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए मरीजों को शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर में भेजा गया जहां पर निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा । समिति के दीपक पंसारी ने बताया कि रविवार को समिति के तत्वावधान में 65 वां नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि समिति के तत्वावधान में प्रत्येक महीने के आखिरी रविवार को शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर लाभार्थियों ने शिविर आयोजन कर्ता भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here