मिट्टी की ढहाय के नीचे दबने से घायलों को RBM अस्पताल लाया गया

0
68
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भरतपुर। रूपवास के नगला जंगी में मिट्टी की ढहाय के नीचे दबने से घायलों को RBM अस्पताल लाया गया, जिला कलक्टर कमर चौधरी ने अस्पताल पहुंचे, बेहतर इलाज के दिये निर्देश
उच्चैन ब्लॉक के नगला जंगी गांव में मिट्टी की ढहाय ढहने से दब गए लोगों को स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रशासन ने बाहर निकाला।

जिला कलक्टर कमर चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुलसिह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली।
अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम भी पूछी । अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज के दिये निर्देश।
मिट्टी में दबने वालों में 4 जनों (3 महिला व 1 पुरुष) की मृत्यु हो गई, 2 घायलों का भरतपुर के सौलंकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना में शामिल सभी जने उत्तरप्रदेश के किरावली तहसील के निवासी थे।
चंबल की पेयजल पाइप लाइन डालने के लिए यह कार्य चल रहा था, जो कुछ दिनों से बंद था।
उच्चैन उपखंड के नगला जंगी गांव के पास इसी पाइप लाइन की खुदाई में चिकनी मिट्टी थी जिसमे से घरों में चूल्हा बनाने, आंगन की लिपाई के लिए उत्तरप्रदेश के किरावली के गांव उट्टू निवासी नागरिक मिट्टी ले जा रहे थे तभी ये घटना घटित हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here