देश की आज़ादी के बाद से 170 साल बाद हुआ गांव में पहला सत्संग

0
199
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

महाकुंभ में फॉलोवर बढ़ाने जा रही युवा पीढी: परम गुरु 
जोड़कियां में पत्रकारों से बोले परम गुरु, ध्यान योग के बारे में भी बताया

हनुमानगढ़। जिला मुख्यालय के पास स्थित गांव जोड़कियां में परम गुरु महाराज ने गीता पर प्र्रवचन दिए। उन्होंने कर्म को सबसे बड़ा धर्म बताया। परम गुरु ने कहाकि योगेश्वर श्रीकृष्ण ने हम सबको श्रीमद् भगवत गीता का रहस्य बताया। इसको सुनने और जीवन में आत्मसात करने से न सिर्फ इहलोक बल्कि परलोक भी सुधारा जा सकता है। जीवन क्षणभंगुर है, इसे महसूस करने की जरूरत है। परम् गुरु महाराज ने कहाकि गांव में 70 साल बाद परम धाम का सत्संग हुआ। यानी देश की आज़ादी के बाद से अब तक ये पहला सत्संग गांव जोड़कियां में हुआ है।

यह गांव के लोगों ने ही बताया है। यह अपने आपमें बड़ी बात है। परम गुरु ने ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहाकि करीब 10 हजार संगत के लिए व्यवस्था करना साधारण बात नहीं है। इसके लिए ग्रामीणों ने करीब 15 दिन से तैयारियां कीं। उन्होंने परम प्रसादम कार्यक्रम के बारे में बताया कि हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले सहित राजस्थान भर में जरूरतमंदों को प्रभु के प्रसाद स्वरूप भोजन करवाया जाता है। उन्होंने सत्संग जारी रखने का भरोसा दिलाया। महाकुंभ में संतों का सम्मेलन होता है। वहां पर सोशल मीडिया के लोग अपना फॉलोवर बढ़ाने जा रहे हैं।

यह अनुचित है। इससे अव्यवस्था फैलती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि महाकुंभ संतों का समागम है, वहां जाकर व्यवस्था खराब न करें। उन्होंने ध्यान का महत्व समझाते हुए कहाकि शून्य में जाकर परमात्मा से तारतम्य स्थापित करना ही ध्यान है। हम यही बताते हैं। विचारों का खेल है। उन्होंने शून्य को ही सत्य बताते हुए उसी को सच्चिदानंद बताया। परम गुरु ने गांव की गोशाला का अवलोकन किया और वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। इस मौके पर ज्योति भैरवा, विशु यादव, आरोही खुराना, अंकिता बिश्नोई, सानिया मीना, पूनम सहारण, सुनील कुमावत, मानविंद्र राजपूत, आफताब बागरवा, जीतू हाड़ौती, राजवीर बंजारा, अनिल योगी और सुनील चारण आदि मौजूद थे।

- Advertisement -
Previous articleरेल बजट 2025-26
Next articleआईसीआर वेस्टर्न जोन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here