सिणधरी -बालोतरा हाईवे पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच की मौत, आठ घायल

0
520
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सिणधरी बालोतरा- दिनेश की रिपोर्ट

सिणधरी बालोतरा । खबर सिणधरी से है यहां मेगा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु हो गई ।आ वही बोलेरो में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जोधपुर अस्पताल रेफर किया गया । पुलिस के अनुसार सिणधरी बालोतरा मेगा हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो और ऑटो कर में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें अल्टो गाड़ी में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। वहीं बोलेरो सवार आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया । लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर  रास्ता सुचारू रूप से चालू कर दिया।  घटना के बाद कुछ देर तक मेगा हाईवे पर जाम लग गया जिसे खुलवाकर यातायात  सुचारु किया गया ।

मृतकों के नाम
हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत,7 घायल  हो गए हादसे में अशोक पुत्र शिवलाल सोनी,श्रवण पुत्र अशोक सोनी,
मंदीप पुत्र प्रवीण सोनी,रिंकू पुत्री अरुण सोनी व एक अन्य महिला की मौत हो गई। सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के है। सभी सिणधरी के पांयला कला के निवासी है। हाथी के बाद घटनास्थल पर एसपी हरि शंकर,ASP गोपालसिंह भाटी,DSP नीरज शर्मा डेलू मौके पर पहुंच गए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here