सीमा विस्तार को लेकर गांव छोटी लोसल दो गुटों में बंटा दोनो गुट एक दूसरे पर लगा रहे आरोप प्रत्यारोप

0
434
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

वर्तमान सरपंच ने कहा अगर मेरे कार्यकाल में कोई गड़बड़ी हुई तो जांच कराओ में हर जांच के लिए तैयार हूं

लोसल । राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नगरीय निकायों के सीमा विस्तार का कार्य शुरू हुआ भी नहीं और उससे पहले ही विरोध होना शुरू हो गया है। लोसल नगर पालिका क्षेत्र के पास ग्राम लोसल छोटी में सीमा विस्तार को लेकर गांव में दो गुट हो गए हैं आपको बता दें कि शुक्रवार को एक गुट ने तो गांव छोटी लोसल को पालिका क्षेत्र में मिलाने को लेकर विरोध किया था और शनिवार को दूसरे गुट ने नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने को लेकर धोद विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है। लोगों में वर्तमान छोटी लोसल के सरपंच पर कई गम्भीर आरोप लगाये है लोगों ने कहा कि वर्तमान सरपंच ने मनरेगा सहित गांव के विकास के फंड का दुरुपयोग किया है जिसके कारण गांव विकास के मामले में बिछड़ा हुआ है और अब धोद विधायक गोर्वधन वर्मा व राज्य सरकार ने सीमा विस्तार का निर्णय लेकर बहुत अच्छा काम किया है लोगों ने बताया कि अगर गांव छोटी लोसल नगर पालिका लोसल में शामिल हो जाता है तो गांव कई गरीब परिवार के लोगों ज्यादा फायदा होगा गांव के विकास कार्यों में तेजी आएगी
गांव में कई प्रकार की योजना लागू होगी जिसको गांव के लोगों को सीधा फायदा मिल सकेगा। लेकिन गांव के ही कुछ लोगों द्वारा इस फैसले का विरोध किया जा रहा है वो बहुत गलत है गांव के ही पूर्व सरपंच भागीरथ सिंह राठौड़, सूबेदार मेजर मानाराम रायल, सुखदेव शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, भोमाराम, गिरधारी सिंह, प्रेम कंवर, बीजू कंवर, शिवभगवान, नारायणराम भावरिया, मोहनराम रणवा, महावीर भावरिया, भंवरलाल तेतरवाल, नानूराम, मोहनी देवी सहित कई लोगों ने राज्य सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। पूर्व सरपंच ने सीधा आरोप वर्तमान सरपंच पर आरोप लगाया कि जो वर्तमान में सरपंच है उनको गांव के विकास से कोई मतलब नहीं है । इसी कारण गांव में विकास नही हो पाया है।

गांव छोटी लोसल के वर्तमान सरपंच लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने मुझ पर आरोप लगाए है वो आरोप बेबुनियाद है अगर मेरे कार्यकाल में कहीं कोई गड़बड़ी है तो उच्च अधिकारियों को शिकायत कर के मेरे खिलाफ जांच करवाओ में हर जांच के लिए लिए तैयार हूं और मेरे द्वारा जो भी गांव में विकास कार्य करवाये गए हैं वो विकास कार्य नियमानुसार किये गए हैं लेकिन जिन लोगों ने ये आरोप लगाए हैं उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव लीपापोती का काम किया था इसी लिए मेरे द्वारा किया गया विकास कार्य कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है । आरोप लगाना आशान है लेकिन काम करना बहुत मुश्किल होता है ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here