गृह राज्य मंत्री ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेढ़म और जलालपुर का शिलान्यास

0
131
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डीग। गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शनिवार को डीग जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेढ़म और जलालपुर का शिलान्यास किया। गृह राज्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर डीग वासियों समेत पूरे प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। गौरतलब है कि वे कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीग में आयोजित होने वाले जिले स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोपण करेंगे।

नगर विधानसभा क्षेत्र में गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म द्वारा पीएचसी बेढ़म एवं पीएचसी जलालपुर के लिए 1 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से बनने वाले भवन का शिलान्यास किया गया। बेढम द्वारा फीता काटकर एवं भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक वर्ष में रिकॉर्ड विकास के कार्य स्वीकृत कराए है। नगर में उपजिला चिकित्सालय का काम कराया है। इसी प्रकार खोह में सीएचसी स्वीकृत करवाकर जमीन आवंटन करवा दिया गया है। क्षेत्र की चिकित्सा की व्यवस्थाओं को बढ़ाकर आमजन को लाभ पहुंचाने की मंशा से निरंतर कार्य किया जा रहा है। आगामी समय में भी इसी तरह विकास कार्यों की स्वीकृति जारी कर विभिन्न कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण किए जाएंगे। गृह राज्य मंत्री द्वारा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं।

बेढ़म ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास के कार्यों के लिए जब भी वह मुख्यमंत्री जी से मिलते हैं तो उनसे पूरा सहयोग मिलता है। इस क्षेत्र की जनता के लिए होने वाले विकास कार्यों में वे सदा समर्पण भाव से कार्य करते हैं। इस अवसर पर सीएमएचओ डीग डॉ विजय सिंघल द्वारा नगर विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृत सभी कार्यों के बारे में अवगत कराया। डॉ सिंघल ने बताया कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से आसपास की करीब बीस हजार जनसंख्या लाभान्वित होगी।

इस मौके पर भारी जनसमूह उपस्थित था। कार्यक्रम में मंत्री बेढम के साथ साथ मोहन दास जी महाराज पीपलकी, बेढ़म सरपंच केशव सिंह, बदन सिंह बेढम, प्रधान चंदन सिंह , डॉ नन्द लाल मीणा, डॉ मान सिंह, डॉ राजीव मित्तल, डॉ देवेंद्र, डॉ महेश मौजूद रहे।

- Advertisement -
Previous articleप्रयागराज महाकुंभ स्नान को बसें रवाना
Next articleसंविधान निर्माण में बीकानेर का योगदान
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here