वरिष्ठ पत्रकार कमल जैन ने की विद्यार्थियों को पाठ्यसामग्री वितरित

0
244
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— पढ़बो गढ़बो बढ़बो सायंकालीन पाठशाला में आयोजन

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी कमल जैन ने अपनी माताजी स्वर्गीय मैना देवी पाटनी की तृतीय पुण्यतिथि पर पढ़बो गढ़बो बढ़बो सायंकालीन पाठशाला में स्टेशनरी व बिस्किट वितरण किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कमल जैन ने कहा कि विश्व में देखा जाए तो सबसे बड़ा हथियार शिक्षा है। जिसकी प्रारम्भिक शिक्षा मजबूत है, वही आगे बढ़ेगा। पढ़बो गढ़बो बढ़बो सायंकालीन पाठशाला भी यही काम कर रही है। जैन ने यहां कार्यरत शिक्षिका सरोज खटनावलिया की प्रशंसा की। पढ़बो गढ़बो बढ़बो पाठशाला के संस्थापक नवोदयन रामकुमार ने कमल जैन का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर खुदरा व्यापार संघ अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, रिटायर्ड पोस्टमैन श्रवण सबलानिया, शिक्षाविद रामनिवास मौर्या उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here