बाटोदा को नई पंचायत समिति का दर्जा देने की मांग

0
100
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क – बामनवास से सुदीप गौड की रिपोर्ट

बामनवास, सवाई माधोपुर।— अठ्ठाइस्या क्षेत्र के बाटोदा को बामनवास से अलग नई पंचायत समिति बनाए जाने की क्षेत्रवासियों ने मांग की है। क्षेत्र के वासी मुख्यालय पहुंचकर भाजपा नेता राजेंद्र मीणा से मिले।वर्तमान समय में बाटोदा हाइवे रोड पर होने के साथ साथ क्षेत्र में सभी भौतिक संसाधन एवं परिवहन सुविधाएं भी उपलब्ध है। ज्ञापन में क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बाटोदा को अलग पंचायत समिति बनाया जाए तो क्षेत्र के विकास को चार चांद लग जाएंगे। अट्ठाइस्या क्षेत्र के लोगों ने बामनवास मुख्यालय पहुंचकर भाजपा नेता राजेंद्र मीणा के जनता दरबार में प्रधान शशि कला मीणा एवं भाजपा विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंप कर बाटोदा को नई पंचायत समिति बनाने की मांग की है। भाजपा विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा ने जनता को पूर्ण रूप से विश्वास बढ़ाते हुए 100% नई पंचायत समिति बनवाने का किया बादा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here