अटल जन सेवा शिविर मे सुनी आमजन की समस्याएं

0
136
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

जिला कलक्टर नमित मेहता का आसींद दौरा

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पढ़ाया करंट अफेयर्स का पाठ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। जिला कलक्टर नमित मेहता गुरुवार को आसींद क्षेत्र के दौरे पर रहें। इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति आसींद में अटल जन सेवा शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी। इसके पश्चात उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया और उनकी रुचियों और लक्ष्यों के बारे में पूछा। उन्होंने आगे पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं।  साथ ही वे कौन सा खेल पसंद करते हैं।

विद्यार्थियों को जिला कलक्टर का संदेशः दिनचर्या में अखबार और अच्छी किताबें पढ़ना शामिल करें

जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को करंट अफेयर्स का पाठ पढ़ाया साथ ही उन्हें समाचार पत्र पढ़ने के लिए प्रेरित किया।सभी विद्यार्थियों को कोर्स के साथ जनरल अवेयरनेस को बढ़ावा देने के लिए अखबार और किताबें पढ़ने की आदत डालने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें बाहरी दुनिया की जानकारी मिलेगी और ज्ञान में भी वृद्धि होती है। जिला कलक्टर ने छात्र छात्राओं से कहा कि वे प्रतिदिन अखबार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

अर्द्धघुमंतू परिवारों के पट्टो की समस्या के समाधान के दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने पंचायत समिति आसींद में आयोजित अटल जन सेवा शिविर मे  आमजन की समस्याएं सुनी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here