करौली से नवीन शर्मा की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के एंटी गैगस्टर अभियान ने दिखाया
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। साल 2024 जिलेवासियों को कानून रूप से सुखद रहा..जहा करौली पहले डकैतों के इलाके के नाम से मशहूर था वही डकैतों का सफाया होने के बाद जिला फिर बदमाशों का गढ बन गया. जिले के लोगों को रोज हत्या फायरिंग, रेंप, तस्करी, हथियार तस्करी, स्मैक तस्कर खनन माफियाओं. असमाजिक तत्वों से परेशान होना पडता था. और डर के साये मे जीने को मजबूर थे. लेकिन भजनलाल सरकार के कार्यकाल संभालते ही कानून व्यवस्था पर सख्ती की कार्रवाई के सख्त निर्देश देने के बाद मार्च 2024 मे पुलिस कप्तान के रूप मे IPS बृजेश ज्योति उपाध्याय को कमान सौपी. नये पुलिस कप्तान के रूप मे चार्ज संभालते ही SP बृजेश ज्योति उपाध्याय को जिले मे सबसे ज्यादा बदमाशों का आतंक, स्मैक तस्करी और सडक पर आये दिन दुघर्टनाओं से लोगों मे डर और भय देखा फिर क्या था खुद की स्पेशल पुलिस टीम बनाई देर रात तक जागते हुए टीम को अपराधियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए खुद मॉनिटरिंग करते और साल के अंत मे कानून व्यवस्था से जिले के लोग खुश नजर आए. बात करे आंकड़ों की तो 20 लाख से अधिक रूपये के 111 इनामी हार्डकोर अपराधियों बदमाशों को दबोचा, अवैध नशे के मादक पदार्थों पर शिकंजा कसते हुए तस्करों और सप्लायर्स की चैन तोडी नतीजतन मात्र 8 महिने के कार्यकाल मे 195 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से करोड़ों रूपये मुल्य की स्मैक गांजा डोडाचूरा, अफीम और अफीम गांजा के पौधे जप्त कर नष्ट करवाये. साथ ही बहुचर्चित डिंपल मीना हत्याकांड, कार मे पति पत्नी का हत्याकांड, करणपुर की घाटी मे नग्न अवस्था मे विवाहिता का ब्लाइंड मर्डर कांड, टैक्सी डाईवर हत्याकांड जैसी जघन्य वारदातो को कुछ ही समय मे खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा।
111 हार्डकोर बदमाश 20 लाख रूपये से अधिक का इनाम
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया की 16 मार्च 2024 को करौली मे पुलिस कप्तान के रूप मे कार्यभार संभाला, कार्यभार संभालते ही देखा की करौली मे बदमाशों का गढ है. इसी के साथ लंबे समय से करौली के युवा नशे की गिरफ्त मे आ रहे है.. इसी को देखते हुए खुद की टीम बनाई और अपराधियों को चिन्हित किया. पुलिस टीम ने दिन रात मेहनत करते हुए कुल 111 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया. जिनके ऊपर 20 लाख रूपये से अधिक का इनाम घोषित था. इनामी बदमाशों मे मुख्यतः टैक्सी डाईवर हत्याकांड के 40-40 हजार रूपये के इनामी बदमाश योगेंद्र और हेतन को उतराखंड राज्य से गिरफ्तार किया.35 हजार रूपये के इनामी बदमाश मोहनराज मीना गांगुरदा को गिरफ्तार किया। बदमाश के खिलाफ राजस्थान और MP राज्य मे लूटपाट, मारपीट डकैती, पोक्सो एक्ट के विभिन्न थानों मे संगीन मामले दर्ज थे और पुलिस को चकमा देकर 4 साल से फरार था। जिसको पकडने के लिए स्पेशल पुलिस टीम के कांस्टेबल नेमीचंद को एक माह तक चारवाहे का भेष रखकर डांग क्षेत्र मे निगरानी रखनी पडी और बदमाश पहाड पर गुफा बनाकर निवास करके फरारी काट रहा था। इसके अलावा 16 वर्षीय नाबालिग भांजी का अपहरण कर पत्नी बनाकर श्रीनगर कश्मीर मे फरारी काट रहे इनामी बदमाश प्यारसिंह जाटव को गिरफ्तार। इसमें भी पुलिस टीम को भेष बदलकर बदमाश की रैंकी करनी पडी,सवाईमाधोपुर जिले के गैगरेप और पीडिता के भाई की गोद गोदकर हत्याकांड के 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश सत्यनारायण गुर्जर को मंडरायल डांग क्षेत्र से गिरफ्तार किया। डकैत केशव गिरोह के सक्रिय सदस्यों मे शामिल तीन साल से फरार बच्चू सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया। साल 2001 मे तिघरिया गांव के ट्रिपल मर्डर हत्याकांड के बदमाश मानसिंह राजपूत को इटारसी MP से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया की इनामी बदमाशों मे ज्यादातर हार्डकोर बदमाश 25 हजार रूपये के 25 बदमाश शामिल है। बाकी 40 हजार, 35 हजार, 20 हजार, 10 हजार, 5, हजार और 5 हजार के शामिल है। कुल 111 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया।।
नशे के सौदागरों की तोडी चैन, 195 सौदागरों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया की जिले मे जब आकर चार्ज संभाला और जानकारी मिली तो ज्यादातर युवा स्मैक के नशे की जद मे आ चुके थे. और यहां पर नशे की तस्करी का जबरदस्त गोरखधंधा चल रहा था. इसके के लिए जिला स्पेशल पुलिस टीम के साथ चुनिंदा पुलिस अफसर जिनमे मासलपुर थानाधिकारी नीरज कुमार शर्मा, लांगरा थानाधिकारी वासुदेव प्रसाद कुडगांव थानाधिकारी रूकमणी गुर्जर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ तस्करों की चैन तोडऩे का प्लान बनाया। फलस्वरूप पिछले सालों की आंकडो की बात करे तो सफल भी हुए और करौली पुलिस ने इनामी सप्लायर्स सहित तस्कर सौदागर, कुल 195 अपराधी गिरफ्तार किए. जिनसे 1 किलो 61 ग्राम 404 मिलीग्राम अवैध स्मैक जप्त की. 5 किंवटल 36 किलों 589 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया, 2 किलो 280 ग्राम अवैध अफीम जप्त की. साथ ही 728 किलो 64 ग्राम अफीम गांजा के अवैध खेतों से पौधे जप्त करवाये। पुलिस अधीक्षक का कहना है की वर्ष 2024 आपरेशन स्मैक आउट चलाकर की गई गिरफ्तारी और कार्यवाही नववर्ष 2025 मे और सक्रिय तरिके से चलाने की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए ASP गुमनाराम के सुपरविजन मे जिले के पुलिस अधिकारी गांवो मे रात्रिचौपाल और स्कूल महाविद्यालयों सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
साल में ब्लाईंड मर्डर कांड जैसी घटनाओं का पुलिस ने मात्र 24 घंटे मे किया खुलासा
पुलिस अधीक्षक ने बताया की करणपुर की घाटी मे विवाहिता के चेहरे पर एसिड छिडकर नग्न अवस्था मे ब्लाइंड मर्डर कांड का पुलिस ने मात्र 24 घंटे मे खुलासा किया और हत्यारे पति जीजा भतीजा और डाईवर को गिरफ्तार किया। मासलपुर इलाके मे पति पत्नी की कार मे गोलीमार कर हत्याकांड का मात्र 3 घंटे के भीतर हत्यारी मां मामा और नौकर को गिरफ्तार किया. इसके अलावा गुडला गांव के समयसिंह हत्याकांड का खुलासा किया।
















































