सांभरिया ग्राम पंचायत उपसरपंच भवनीश शर्मा चढ़ा टंकी पर

0
177
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सत्यनारायण चांदा की रिपोर्ट

शिवदासपुरा । खबर जयपुर जिले के सांभरिया कस्बे से है जहां सांभरिया ग्राम पंचायत के उप सरपंच भवनीश शर्मा स्थानीय सरपंच निर्मला देवी शर्मा से खटपट के चलते हैं पानी की टंकी पर चढ़ गया।  बताया जा रहा है उपसरपंच भवनीश शर्मा के बिलों को रोक दिया था, बिल रोकने के विरोध में उपसरपंच ने पहले तो बातचीत से समस्या का समाधान करने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो वह विरोध स्वरूप पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी दी। स्थानीय लोगों को जानकारी मिलने पर शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
शिवदासपुरा थाना पुलिस, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए एकत्रित, करीब 1 घंटे तक टंकी पर चढ़कर कूदने की देता रहा धमकी, शिवदासपुरा थाना प्रभारी ने उपसरपंच को  टंकी से नीचे उतारा। सरपंच निर्मला शर्मा और उपसरपंच के बीच बताई जा रही आपसी लड़ाई, बिल पास नहीं होने को लेकर उपसरपंच के पानी की टंकी पर चढ़ने का दावा किया जा रहा है।  वहीं थाना प्रभारी ने तहसीलदार ,BDO को सूचना देकर मौके पर बुलाया, और मौके पर उपसरपंच  तहसीलदार बीडियो के सामने अपनी बातचीत रख रहा है। उपसरपंच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । यह मामला बस्सी के सांभरिया ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है । उपसरपंच का आरोप है की सरपंच निर्मला देवी शर्मा उन्हें किसी भी तरह के काम में दखलंदाजी नहीं करने देती है और काम में रूकावट डालती है। उनके द्वारा करवाए गए कार्यों के बिल भी पास नहीं करती है। सरपंच निर्मला देवी शर्मा ने सभी आरोपी को निराधार बताया है । तहसीलदार और बीडियो, सरपंच और उपसरपंच के बीच सुलह कराने का प्रयास कर रहे हैं।
- Advertisement -
Previous articleदूध में सौंफ डालकर पीने के फ़ायदे
Next articleमुख्यमंत्री की जयपुर संभाग के विधायकों के साथ बैठक
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here