नए साल में स्वर्ण मूंड़ित मुकुट धारण करेंगे गणेश जी

0
87
- Advertisement -

 श्री गणेशजी मोती डूंगरी मंदिर में होगी नए साल में दर्शन की विशेष व्यवस्था

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर।   भगवान श्री मोतीडूंगरी गणेशजी महाराज एक जनवरी , बुधवार को नवीन पोशाक धारण करेंगे। इस दिन भगवान गणपति को छप्पन भोग की झांकी अर्पित की जाएगी।  महंत कैलाश शर्मा ने बताया की नववर्ष व बुधवार का संयोग देखते हुए श्रीमोतीडूंगरी गणेश मंदिर द्वारा भक्तों के लिए दर्शनों की विशेष व्यवस्था की जाएगी। भक्तों को दर्शन की सुविधा के लिए मुख्य सड़क पर पांच प्रवेश लाइन बनाई जाएगी। इस दिन सुबह 5 बजे मंगला आरती होगी। 10:30 बजे श्रृंगार आरती, 1:30 बजे भोग आरती, सूर्यास्त के साथ संध्या आरती रात 10:30 बजे शयन आरती होगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here