श्री श्री कृष्ण, बलराम करेंगे नए वर्ष पर करेंगे गुलाबी नगर भ्रमण, निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

0
218
- Advertisement -
श्री श्री कृष्ण बलराम करेंगे नए वर्ष पर करेंगे आशीर्वाद की बौछार
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। जयपुर का गुप्त वृन्दावन धाम नए वर्ष पर साल का सबसे बड़ा आयोजन करने जा रहा है।  श्री श्री कृष्ण बलराम नव वर्ष में जनमानस पर आशीर्वाद बरसाने के लिए गुलाबी नगरी में रथ यात्रा पर निकलेंगे, पूरा जयपुर हरिनाम संकीर्तन की धुन पर भाव विभोर होकर नृत्य करेगा।
2 जनवरी, गुरुवार को दोपहर 3 बजे से जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम की तरफ से शोभा यात्रा का आयोजन होगा। शोभा यात्रा का शुभारम्भ श्री आनंद कृष्ण बिहारी जी के मंदिर से होगा, इसके बाद त्रिपोलिया गेट, चौड़ा रास्ता, बापू बाज़ार, जौहरी बाज़ार, बड़ी चौपड़ से वापसी में त्रिपोलिया बाज़ार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया गेट से होते हुए श्री आनंद कृष्ण बिहारी जी मंदिर पर समाप्त होगी| इस विशेष शोभा यात्रा में पूरे जयपुर शहर से लाखों लोग शामिल होंगे और अपने नए वर्ष की शुरुआत श्री श्री कृष्ण बलराम के आशीर्वाद के साथ करेंगे।

गुप्त वृन्दावन धाम की शोभा यात्रा के लिए श्री श्री कृष्ण बलराम के रथ को विशेष रूप से सजाया गया है, इस रथ पर जयपुर के महलों पर दिखने वाली सुनहरी नक्काशी की गई है, रथ की बनावट जयपुर के कारीगरों की द्वारा गई है| श्री श्री कृष्ण बलराम के रथ को बेंगलुरु, दिल्ली, वृन्दावन से मंगवाए विशेष फूलों से सजाया गया है| गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष श्री अमितासना दास ने बताया की नए वर्ष के पहले दिन मंदिर भक्तों के लिए दिन भर खुला रहेगा, उन्होंने बताया की जो व्यक्ति भगवान् श्री कृष्ण को उनके रथ पर देख लेता है वह इस भौतिक जगत में फिर जन्म नहीं लेता|
- Advertisement -
Previous articleनए साल में स्वर्ण मूंड़ित मुकुट धारण करेंगे गणेश जी
Next articleदूध में सौंफ डालकर पीने के फ़ायदे
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here