सागर फाउंडेशन की ओर से  स्वेटर, पाठ्य सामग्री  वितरित किए 

0
155
- Advertisement -

सागर फाउंडेशन की ओर से  आयोजन

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर।   आंगनबाड़ी सेंटर 705 वार्ड संख्या 120 व सेंटर 706 वार्ड संख्या 114 के बच्चों को तथा खटीकों का मौहल्ला प्रथम व द्वितीय,रेगरों का मौहल्ला, बासियों की सिल्ली , बड़ी मस्जिद, फकीरों का मौहल्ला, कुम्हारों का मौहल्ला के छात्र छात्राओं को,व जरूरतमंद लोगों को भी स्वेटर, कम्बल , पाठ्य सामग्री, बिस्कुट व चाकलेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम जनाब सहीद मौलाना जी  (बड़ीमस्जिद वाले)खोनागोरियान के मुख्य आतिथ्य व जनाब सलीम डूडी जी की अध्यक्षता में राजकीय महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खोनागोरियान, जगतपुरा ब्लाक, जयपुर में सागर फाउंडेशन की सीईओ  गोमासागर व उपाध्यक्ष  गिरधारी लाल के नेतृत्व में  आयोजित किया गया जिसमें तीन से छः वर्ष के  95 बच्चों को स्वेटर ,55 बच्चों की पाठ्य सामग्री,15 लोगों को कम्बल व कक्षा चार से दस तक की 14 छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम में सेंटर 705  की कार्यकर्ता रामदेवी, सहायिका तुलसा देवी आशा सहयोगिनी पींकी तथा सेन्टर 706 की कार्यकर्ता ममता सोनवाल, सहायिका अनिता शर्मा,आशा सहयोगिनी पूजा गुर्जर व अजय सिंह व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सेंटर की कार्यकर्ताओं ने सभी पधारे हुए मेहमानों का पुष्प भेंट कर सम्मान किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here