सर्किलों का नामकरण करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0
190
- Advertisement -

— शहीद भगतसिंह, महाराजा सूरजमल सर्किल नाम रखने की मांग
— राजेश देशवाल के नेतृत्व में दिया ज्ञापन

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। शहर के जागरूक युवाओं ने मिलकर रेनवाल एसडीएम सुनीता मीणा को विभिन्न सर्किलों के नामकरण की मांग को लेकर राजेश देशवाल के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि शहर में तहसील कार्यालय के सामने स्थित सर्किल का नाम युवाओं के प्रेरणास्रोत भगतसिंह के नाम पर शहीद भगतसिंह सर्किल रखा जाए। वहीं नई गौशाला के सामने स्थित जोबनेर-चौमूं-जयपुर मार्ग सर्किल का नाम महाराजा सूरजमल सर्किल रखा जाए।
ज्ञापन देने वालों में जागरूक युवा राजेश देशवाल, रमेश पूनियाँ, मुकेश पूनियाँ, रामनिवास सेपट, लालाराम ताखर, जुगलकिशोर, योगेश, नरेंद्र, हीरालाल, मुकेश, दीपक, राजू, रमेश, श्रीराम, हेमंत, अर्जुन, गोपाल, ताराचंद, ओमप्रकाश, मनीष एवं दिनेश शामिल रहे।

- Advertisement -
Previous articleगीता सत्संग मंडल ने निकाली प्रभात फेरी
Next articleमुकेश गुर्जर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here