गीता सत्संग मंडल ने निकाली प्रभात फेरी

0
86
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। (लोक टुडे न्यूज नेटवर्क) कस्बे में श्री चारभुजा नाथ गीता सत्संग समिति द्वारा गीता भवन में अलसुबह मासिक कीर्तन का आयोजन किया गया।
गीता सत्संग समिति के बलभद्र सिंह व रमेश जांगिड ने बताया कि गीता समिति सदस्यों व भक्तों ने मासिक कीर्तन के रूप में प्रातः 5:00 से 5:45 बजे तक राम नाम संकीर्तन किया। सुबह कीर्तन में सत्संग प्रेमियों का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया गया, भक्तों द्वारा गीता भवन मे श्री कृष्ण व भगवत गीता जी की आरती उतारी गई। गीता भवन के वरिष्ठ सदस्य रवि शंकर शर्मा द्वारा भगवत गीता के तीसरे अध्याय का भावार्थ विस्तार पूर्वक बताया ।

इसके बाद उपस्थित धर्म प्रेमीयों ने रामधुनी कीर्तन करते हुए गीता भवन से प्रारंभ होकर कटलागेट, जोशी मोहल्ला,बाई जी का मंदिर, शीतला की टेक होते हुए राधा कृष्ण मंदिर मंदिर पहुंची। जहां संसार चंद की अगुवाई में मोहल्ले वासियो द्वारा पुष्प वर्षा की गई। भक्तों ने भगवान के दर्शन किये। मंदिर के पुजारी द्वारा भगवान की आरती उतारी।इस अवसर पर भगवान राधा कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में गीता सत्संग मंडल से जुड़े महिला पुरुष श्रद्धालु एवं भक्त उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here