आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण मेले का आयोजन

0
99
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर। (राजेंद्र शर्मा) महिला एवम बाल विकास विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के सेक्टर बहनेरा पर सप्तम पोषण मेला का आयोजन अटल सेवा केंद्र बहनेरा पर किया गया जिसमें परिक्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं गर्भवती, धात्री महिलाओं ने भाग लिया। महिला पर्यवेक्षक सरोज यादव ने सही पोषण संतुलित आहार कुपोषण से बचाव एनीमिया से बचाव मोटे अनाज ज्वार बाजरा रागी के फायदे के बारे में जानकारी दी गई । इस अवसर पर सरकार की ओर से संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई 6माह के बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया एवं स्वस्थ बच्चों की प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here