जा जा रे कगवा संदेशवा पिया पास ले जा..

0
214
- Advertisement -

नेट थिएट पर शास्त्रीय संध्या मधुवंती

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर l नेट थिएट कार्यक्रमों की श्रंखला में आज किशनगढ़ अजमेर के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक जुगल किशोर ने राग पहाड़ी में एक ठुमरी जा जा रे कगवा संदेशवा पिया पास ले जा, दिन बीते मोरे तड़पत तड़पत,रतिया कटी तारे गिन गिन को मध्यलय में बड़े सुरीले अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों की दाद पाई l
नेट थिएट के राजेंद्र शर्मा राजू ने बताया कि कलाकार जुगल किशोर ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत राग मधुवंती में छोटा और बड़ा ख्याल विलंबितलय में काहे मान करे सखी री अब, बहुत दिनों से पिया घर आए, वा को मानावो धीरधरो को बड़े मनोयोग से गाकर अपनी गायकी का परिचय दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया l
इनके साथ तबले पर शाहिद हुसैन खान ने अपनी संगत से कार्यक्रम को परवान चढ़ाया l
कार्यक्रम संयोजक नवल डांगी, कैमरा मनोज स्वामी, संगीत विनोद सागर गढ़वाल,साउंड वीरेंद्र सिंह राठौड़ और मंच सज्जा जीवितेश शर्मा और अंकित शर्मा नोनू की रही

- Advertisement -
Previous articleशहीद भगत सिंह का मनाया 117 वां जन्म दिवस
Next articleमकराना लोक अदालत में 235 प्रकरणों का निस्तारण
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here