राहुल गांधी के पासपोर्ट के साथ संसद की सदस्यता भी कर देनी चाहिए रद्द:- जितेंद्र गोठवाल

0
103
- Advertisement -

भाजपा महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की राहुल गांधी के पासपोर्ट रद्द करने की मांग का किया समर्थन

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर ,। (आर एन सांवरिया) भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की राहुल गांधी के पासपोर्ट को रद्द करने की मांग का समर्थन किया और कहां कि राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने के साथ संसद की सदस्यता भी रद्द कर देनी चाहिए। राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत का प्रतिनिधित्व करने के योग्य नहीं है। राहुल गांधी ने विदेश में जाकर भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया है ऐसे में वे इस योग्य नहीं है कि वे विदेश में जाकर भारत के नाम से पहचाने जाए। इसलिए उनका पासपोर्ट तुरंत प्रभाव से रद्द कर देना चाहिए।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि राहुल गांधी के बयान को देखते हुए उनको विपक्ष के नेता के पद से भी हटा देना चाहिए और संसद की सदस्यता भी समाप्त कर देनी चाहिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here