लड़कियों के साथ होने वाली हिंसा की रोक-थाम के उपायों पर चर्चा

0
175
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। विशाखा महिला शिक्षा एवं शोध समिति की ओर से भांकरोटा के केशुपूरा स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान के तहत लड़कियों के साथ होने वाली हिंसा की रोक-थाम के उपायों और विशाखा संस्था द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की उपयोगिता पर छात्राओं के साथ चर्चा की गई।


संस्था की काऊंसलर ने छात्राओं को बताया कि किसी भी महिला या बालिका के साथ किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या हिंसा होने पर वह तत्काल इसकी जानकारी भांकरोटा थाने में स्थित महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की काऊंसलर को दें। इस तरह की समस्त जानकारी को पूर्णतया गोपनीय रखा जाता है। इस दौरान मौजूद छात्राओं ने यह भी जानना चाहा कि अगर कोई उन्हें छेड़े या रास्ते में पीछा करे तो इस समस्या से कैसे छुटकारा मिल सकता है। इस पर काऊंसलर ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का नंबर 7425018111 साझा करते हुए तत्काल इसकी सूचना देने की बात कही।
इस अवसर पर हुई चर्चा के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केशुपूरा के प्रधानाध्यापक रामकुमार शर्मा ने बदलते वक्त के साथ ऐसी व्यवस्था को महत्वपूर्ण बताया। बड़ी संख्या में छात्राएं और अध्यापिकाएं इस चर्चा में शामिल हुईं।

- Advertisement -
Previous articleडिमेंशिया का खतरा एवं बचाव के उपाय
Next articleकार्यकर्ताओं का मन जीत रहे हैं ,प्रदेश अध्यक्ष राठौड़
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here