सुगंध दशमी मनाई जैन मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भीड़

0
82
- Advertisement -


उनियारा।( सत्य प्रकाश मयंक ) कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को जैन समाज के लोगों ने जैन धर्म के चल रहे पर्युषण पर्व के तहत सुगन्ध दशमी का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया ।इस अवसर पर सुबह जैन मंदिरों एवं नसियां जी मे जिनेन्द्र भगवान का नित्य पूजन एवं कलशाभिषेक किया गया ।शाम को जैन समुदाय के महिला पुरुषों ने गढ़ रोड़ स्थित श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ,मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल जैन चैत्यालय तथा बस स्टैंड के पास स्थित जैन नसियां में जिनेन्द्र भगवान के समक्ष सुगन्धित धूप का खेवन किया ।इस अवसर पर काफी संख्या में जैन एवं अग्रवाल जैन समाज के महिला ,पुरूष मौजूद थे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here