उपराष्ट्रपति धनकड़ तुमने किया खरनाल पहुंचे

0
105
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नागौर ।( श्याम माथुर )नागौर, उप राष्ट्रपति महोदय जगदीप धनखड़ भारतीय वायुसेना के विशेष हैलिकॉप्टर से शुक्रवार को दोपहर नागौर जिले के खरनाल के हेलीपेड पहुंचे। पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी उनके साथ थी । जहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनकी भावपूर्ण अगवानी करते हुए भव्य स्वागत किया।


हैलीपेड पर अगवानी एवं स्वागत करने वालों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत,भाजपा उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी, रिछपाल मिर्धा, श्रीराम भींचर,जिला भाजपा अध्यक्ष रामनिवास सांखला, रेवंतराम डांगा,पांचला सिध्दा महंत सूरज नाथ महाराज जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित, पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस प्रमुख मौजुद रहे । उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ खरनाल पहुंच कर वीर तेजाजी महाराज के दर्शन किये वहां उपस्थित हजारों दर्शकों ने तेजाजी महाराज के जय कारे लगाकर उनका स्वागत किया धनकड़ ने मेले में आये सभी दर्शकों का अभिनन्दन किया ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here