जिला कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग आया हरकत में

0
77
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कामां । (हरिओम मीणा)- गत दिनों उपखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोरोली में विभिन्न समाचार-पत्रों में समाचार प्रकाशित होने के बाद डीग की जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मनोज चौहान से विद्यालय में तालाबंदी को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी जिस पर मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी ने जिला कलेक्टर को अवगत कराया कि मैंने विद्यालय में तालाबंदी कर अनुपस्थित चल रहे चार कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन कटोती व विद्यालय में समय-समय पर मौका मुआयना किया जाएगा। उल्लेखनीय है की ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में अनुपस्थित चल रहे अध्यापकों की शिकायत मिडिया कर्मियों से की जिस पर जिला कलेक्टर डीग ने प्रश्न ज्ञान करते हुए कामां मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पूरे विवरण पर विस्तृत रिपोर्ट देकर अनुपस्थित चल रहे कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here