
जयपुर।( शिव शंकर छिपा जयपुर के बगडिया भवन का सबसे चर्चित श्याम ज्यूस सेंटर पर आपने पपीता शेक , गर्मियों में मैंगो शेक जरूर पिया होगा।

इस इलाके की ज्यूस की सबसे फेमस दुकान है और शायद ही कोई होगा जिसने इस दुकान पर किसी ने किसी फल के जूस का सवाद नहीं लिया होगा।

लेकिन आज खाद्य विभाग की कार्यवाही के बाद आपका मन जरूर खराब होगा। जूस की दुकान पर जिस तरह गंदगी की भरमार मिली है , सड़े गले फल सर्दी आइसक्रीम और उन्होंने तेल पर छोटे-छोटे कीड़े देखकर उसे लोगों को उल्टियां होने लगेगी। वीडियो देखकर और फोटो देखकर भी आपका मन खराब हो जाएगा । दरअसल इन दुकानों पर जिस भरोसे और विश्वास के साथ हम इन टेस्टी चीजों का सवाद चखते हैं, ये उतने ही गंदगी और लापरवाही के बीच इनको बनाया जाता है। साफ सफाई का तो ख्याल रखने का तो बिल्कुल ही काम नहीं है।
आज खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं अभियान शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत छापा मारा । जहां बड़ी गंभीर स्थितियों नजर आई है । जबरदस्त वाली गंदगी ,सड़े हुए फल, लाखों करोड़ों बैक्टीरिया ,कीड़े और सबसे खतरनाक फफूंद वहां नजर आई ,जो फ्रिज, मिक्सी और दूसरे सामान सभी पर लगी हुई थी । उस दुकान में 1 मिनट खड़ा होना भी मुश्किल था।

मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में सड़े गले फलों को और आइसक्रीम को बाहर फिकवाया गया।
















































