शांतिनाथ मंदिर के ताले तोड़कर चोरी

0
62
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़।( प्रियंका माहेश्वरी) शांतिनाथ जैन मंदिर में चोरी: 11 ताले तोड़कर 50 हजार की नगदी और अष्टमंगल ले गए चोर।प्रतापगढ़ के दलोट में देर रात चोरों ने भगवान के घर धावा बोल दिया। चोरों ने शांतिनाथ जैन मंदिर में 11 ताले तोड़कर 50 हजार की नगदी और अष्टमंगल पर हाथ साफ किया। चोर अपने साथ भगवान शांतिनाथ की अष्टधातु की प्रतिमा भी उठा कर ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सालमगढ़ थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि दलोट कस्बे के शांतिनाथ जैन मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात हुई। पुजारी गोरी बहन सुबह जब मंदिर में पूजा के लिए पहुंची तो वारदात का पता चला। चोरों ने मुख्य द्वार को फांदकर मंदिर के अंदर प्रवेश किया और दो दरवाजे पर लगे तीन ताले तोड़े। उसके बाद अंदर दान पात्र के 8 तालों को तोड़कर उन में रखी लगभग 50 हजार की नगदी चुरा ली। चोरों यहां से एक अष्ट मंगल और भगवान शांतिनाथ की अष्टधातु की प्रतिमा भी चुरा कर ले गए। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here