हिन्दूओं पर अत्याचार के खिलाफ राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा

0
121
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अरनोद – (महेश राव वरिष्ठ संवाददाता) उपखण्ड मुख्यालय के उपखण्ड कार्यालय पर सकल हिन्दू समाज ने बंग्लादेश मे हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे आक्रोश रैली निकाल कर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम अरनोद उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत को ज्ञापन सौपा।सकल हिन्दू समाज बंधुओ ने सकल हिंदू समाज के बैनर तले एवं गौतमेश्वर जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर महंत आनंदपुरी महाराज के सानिध्य में आक्रोश रैली बस स्टैंड से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण कर उपखण्ड कार्यालय तक पहुंची जहाँ सकल हिन्दू समाज के लोगों ने नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन में बताया क़ी पड़ोसी देश बंगलादेश मे विगत दिनों से वहाँ रह रहे हिन्दुओ पर एक धर्म के लोगों द्वारा हिन्दुओ के मंदिरो, मकानों, दुकानों, महिलाओ बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है। हिन्दुओं को व मंदिरो, घरो को जलाया जा रहा है ।महिलाओ के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, जिससे सकल हिन्दू समाज नगर अरनोद ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोश रैली निकाल कर ज्ञापन दिया गया।

भारत के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से बंगलादेश मे हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध उचित कार्यवाही क़ी मांग क़ी

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here