- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । (बबीता शर्मा वरिष्ठ संवाददाता ) राजधानी जयपुर के लिए कई इलाकों में रह रह कर बरसात आ रही है। बरसात के चलते कई इलाकों में पानी भर गया ।

आगरा रोड, अजमेर रोड की कई कॉलोनियामें पानी भरा हुआ है आज आगरा रोड के जून नदी में भी पानी आ गया बरसाती पानी में एक स्कूली बस फंस गई जिसमें से बच्चों को बड़ी मुश्किल से लोगों ने निकाला ।

लोगों के कमर से ऊपर तक पानी भर गया था और बच्चों की उम्र भी 5 से 10 साल के बीच थी, ऐसे में बड़ा खतरा हो सकता था। लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों ने और बस ड्राइवर ने बच्चों को एक-एक कर बाहर निकाल। तब सुरक्षित उनके घर पहुंचा इस दौरान बच्चे काफी डर गए और रोने लग गए ड्राइवर और अन्य स्थानीय लोगों ने उन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाया।

- Advertisement -

















































