उनियारा ,टोक। ( लोक टुडे न्यूज नेटवर्क) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती एक दिवसीय प्रवास पर टोंक जिले की विधानसभा देवली—उनियारा में रहे। उन्होंने आगामी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर विधानसभा देवली—उनियारा में स्थित ककोड़ मण्डल में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा सभी वर्गों के लिए लागू की गई लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मेवाती ने कमल के निशान पर मतदान करने का आह्वान किया तथा स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष अब्दुल रशीद ने की।

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में मोर्चा प्रदेश मंत्री मुराद अली शेख,मोहम्मद विकार खान, मोर्चा प्रदेश आई.टी संयोजक इरशाद हसनपुरा, मोर्चा कार्य समिति सदस्य तारिक अजीज,असलम खान,जिला उपाध्यक्ष रफीक अब्बासी,शादाब खान, पूर्व प्रदेश मंत्री लियाकत कायमखानी,जुबेर पठान, दानिश खान, हसीन खान, अब्दुल रज्जाक,मंडल अध्यक्ष मसरूर खान, शकील कुरैशी,वकील खान, हनीफ खान, मुस्ताक अहमद,सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.