
डीडवाना जिले के जसवंतगढ़ थाना के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
सीकर। योगेश ऋषिका संवाददाता सीकर पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है शहर के मध्य स्थित सुभाष चौक में हुई चार लाख रुपए की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि दोनों ही आरोपी डीडवाना जिले के जसवंतगढ़ थाना इलाके के गांव जाखला के रहने वाले हैं पुलिस दोनों ही आरोपीय से पूछताछ कर रही है दोनों आरोपियों ने ही इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है इसे पूर्व उनके ऊपर किसी तरह के कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है लूट की वारदात से पहले इन्होंने एक महीने सीकर में मकान किराए पर लिया था लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद यह फरार हो गए थे इन्होंने फरारी डीडवाना व जैसलमेर में निकाली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए करीब 150 सीसीटीवी कैमरे एवं डीएसटी टीम की सहायता से आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।




















































