बरसात की मार से जर्जर मकान हुआ जमींदोज

0
94
- Advertisement -


तहसीलदार ने किया घटनास्थल का मुआयना ब्यावर।( हेमंत साहू वरिष्ठ संवाददाता)। शहर के अमला मार्ग तहसील कार्यालय के पीछे स्थित एक जर्जर मकान बारिश के पानी की मार सहन नहीं कर पाने के कारण भरभराकर धराशाई हो गया। इस मकान के नीचे दो बाइक व अन्य दुकान के सामान भी दब गए। दुकान मालिक बल्लू भाई मिस्त्री ने बताया कि लगातार 3 दिनों से आ रही तेज बरसात गिरने के कारण सोमवार दिन में करीब 12 बजे मकान भरभराकर गिर गया।

जर्जर मकान का गिरते हुए का लाइव वीडियो

दुकान मालिक बल्लू मोहम्मद की जानकारी के अनुसार मकान के नीचे दुकान में बाइक रिपेयरिंग का कार्य करता था, इस घटना में मेरी दुकान में रखी 2 मोटर साइकिल सहित मेरे दुकान में काम आने वाला सामान दब गया है। घटना के बाद तहसीलदार लालाराम ने मौके पर पहुंच कर दोनो तरफ का रास्ता बंद किया व घटनास्थल का मुआयना किया।

बाइट – बल्लू भाई मिस्त्री

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here