खरीफ फसलों के प्रमुख खरपतवारों का दिया गया प्रैक्टिकल ज्ञान

0
86
- Advertisement -

जोबनेर कॉलेज में बड़े स्केल पर स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन
बीज बनने से पहले खरपतवारों को जड़ से नष्ट करना जरूरी :–कुलपति डॉ बलराज सिंह

जोबनेर, जयपुर । (हेमन्त शर्मा संवाददाता)श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय जोबनेर में छुट्टी के दिवस पर बड़े स्केल पर सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ बलराज सिंह छात्र-छात्राओं व स्टाफ के साथ साफ सफाई करते नजर आए।
डॉ बलराज सिंह ने कहा कि खरीफ फसलों के खरपतवारों को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए ताकि भविष्य में बीज बनने से रोका जाए। डॉ बलराज सिंह ने कहा कि खरपतवारों का समय पर नियंत्रण नहीं किया जाए तो फसलों में भारी नुकसान होता है। साथ ही डॉ बलराज सिंह ने गाजर घास खरपतवार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गाजर घास बड़े आक्रामक तरीके से फैलती है। यह एकवर्षीय शाकीय पौधा है जो हर तरह के वातावरण में तेजी से उगकर फसलों के साथ-साथ मनुष्य और पशुओं के लिए भी गंभीर समस्या बन जाता है। साथ ही गाजरघास से मनुष्यों में त्वचा संबंधी रोग (डरमेटाइटिस), एक्जिमा, एलर्जी, बुखार, दमा आदि जैसी बीमारियाँ हो जाती हैं। इस विनाशकारी खरपतवार का समय रहते नियंत्रण किया जाना चाहिए।


डॉ बलराज सिंह ने इस उपलक्ष पर कहा कॉलेज केंपस को स्वच्छ एवं शुद्ध रखेंगे, ताकि बच्चों को शुद्ध वातावरण में अच्छी शिक्षा मिल सके।
सफाई अभियान के दौरान डॉ एस पी सिंह, डॉ बलवीर सिंह बधाला, डॉ ए के मीणा, डॉ रामकुमार, डॉ देवा राम बाजिया, डॉ बसंत कुमार भींचर, डॉ नरेंद्र, डॉ हिना सहीवाला, डॉ पारुल, डॉ निधि कुंडू, डॉ शीला खर्कवाल, डॉ राजेश सिंह, डॉ संतोष सामोता, डॉ अरुण प्रताप, डॉ बी एस चन्द्रावत, डॉ उर्मिला, डॉ बी आर मीणा, मुकेश भटेश्वर व विनोद गठाला सहित 196 रेडी की छात्राओं ने भाग लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here