आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम, बच्चे परेशान

0
133
- Advertisement -

गंगापुर सिटी । (अमिता मीना वरिष्ठ संवाददाता) खबर तहसील बरनाला से है एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम है।, रशोइए के हड़ताल पर जाने के कारण बच्चे सारे दिन भूखे मरते रहे। उनको दोपहर 3:00 बजे दाल चावल विद्यालय स्टॉफ द्वारा बनाके खिलाया गया। रसोई कार्मिकों से पूछने पर उनके द्वारा बताया गया की प्रधानाचार्य पप्पू लाल मीना की मनमर्जी और हठधर्मिता के कारण बच्चों का खाने का मीनू चेंज किया गया है। जिसके कारण उनको 12घंटे कार्य करना पड़ रहा है। छात्रों की संख्या अनुसार खाना बनाने वालो की संख्या भी नही बढ़ाई जा रही हैं । जबरदस्ती 10 आदमियों का काम 6से करवाया जा रहा है। ना समय पर वेतन मिलता है। ना वेतन में 3साल से कोई बढ़ोतरी की गई हैं। छात्र छात्राओं से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि, रोजाना पानी की मोटर खराब होती हैं। ना तो पीने का पानी समय से मिल रहा है। ना नहाने धोने का मिल रहा है। छात्रों ने बताया कि पुराना खाने का मीनू सही था। जिसको प्रधानाचार्य ने अपनी मनमर्जी से चेंज किया है। प्रधानाचार्य द्वारा शिकायत करने पर टीसी काटने की धमकी दी जाती है। साथ ही हमारे अभिभावकों से विद्यालय में आने पर प्रधानाचार्य द्वारा अभद्रता की जाती हैं। छात्रावास में शौचालय में बाथरूम में पानी नहीं आता है। साथ ही शिक्षक भी इनके व्यवहार से परेशान हैं। उनको बार बार टर्मिनेट करने की नौकरी छीनने की धमकियां दी जाती हैं। जिससे शिक्षक साथी कुछ भी बोलने को तैयार नही है। हालांकि प्रधानाचार्य ने इन सभी आरोपों को बे बुनियाद बताया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here