- Advertisement -

मसूदा ब्यावर शिव प्रकाश सेन संवाददाता पीएचईडी विभाग के निजीकरण करने के फैसले को लेकर प्रदेशभर में खासा रोष देखने को मिल रहा है। राजस्थान सरकार के फैसले को काला कानून बताते हुए फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर विभाग के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। इसी तहत सोमवार को मसूदा हेडक्वाटर पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने का कहना है कि राजस्थान सरकार पीएचडी विभाग को निजी हाथों में सौंपना चाहती है, जिसका विभाग के कभी के कर्मचारी पूरजोर से विरोध करते है। अगर सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो कर्मचारियों को उग्र आंदोलन किया जाएगा।
- Advertisement -













































