श्री राजावासक शेषावतार गातोड़जी धाम सेमारी में मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

0
158
- Advertisement -

सेमारी , उदयपुर । (बीएल जोशी वरिष्ठ संवाददाता ) कस्बे के कुराडिया रोड़ स्थित श्री गातोड़जी धाम मंदिर में आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर पीठाधीश्वर पन्नालालजी फलाहारी महाराज के परम सानिध्य में गुरु पुर्णिमा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सेमारी कस्बे के भीमसागर तालाब किनारे स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर एवम सिद्धेश्वर रामेश्वर महादेव मंदिरों व कई मठ मंदिरों में गुरु पूर्णिमा को लेकर भक्त श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।


गातोड़जी धाम में महोत्सव के दौरान मंदिर प्रांगण में हजारों की संख्या में मेवाड़, मारवाड़ ,गुजरात एवम महाराष्ट्र राज्यों से तथा सम्पूर्ण क्षेत्र के भक्त पहुंचे ।अनुयायीयो ने बड़ी श्रद्धा भक्ति के साथ गुरु महाराज का पुष्प माला तिलक लगाकर पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया
महाराजजी को श्री फल भेंट कर दी गुरु दक्षिणा
महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को फूल मालाओं तथा आकर्षक रोशनी से सजाया गया।
इस मौके पर निज मंदिर में स्थापित देवताओं की पूजा आराधना आरती इत्यादि कर ढोल बाजो के साथ जयकारे लगाते भक्त श्रद्धालुओ ने दर्शन लाभ लिया।
गुरुपूजन के लिए मंदिर परिसर में भक्त श्रद्धालुओ की लंबी कतारें देखने को मिली,विभिन्न आध्यात्मिक कार्यकर्मो के तहत प्रातः यज्ञ हवन अनुष्ठान कर 7 बजे आरती दरीखाना,एवम 10 बजे से गुरुपूजन कार्यक्रम भक्तों के आगमन तक जारी रहा।,रात्रिकालीन भजन सत्संग संध्या गुरु भक्तो द्वारा सम्पन्न होगी।, इस पावन अवसर पर उदयपुर भुवाणा निवासी भरतजी मेनारिया की ओर से 25 तोला चांदी की चेन बावजी के लिए अर्पित की गई। प्रवीण कुमार नाथूलाल पटेल मुखी साहब निवासी फुटाला गांव खेरवाड़ा के सौजन्य से महाप्रसाद वितरण किया गया।
गुरु पुर्णिमा के पावन पर्व को लेकर महाराज पन्नालाल जी द्वारा क्षेत्रीय तथा दुरदराज से आने वाले समस्त भक्त श्रद्धालुओ का मंदिर परिसर में स्वागत अभिनन्दन कर आगमन हेतु आभार व्यक्त किया।
बता दे की फलाहारी गुरु महाराज पन्नालालजी पिछले 33 वर्षों से आजीवन अन्न त्याग कर तपस्थली में पूजा ध्यान में लीन है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here